Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​विश्व कल्याण के लिये हो रहा दुर्गा सप्तशती पाठ एवं पूजन—हवन

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के दौरान मन्दिर ब्राह्मण परिवार द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ, पूजन, हवन, पूजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। उक्त जानकारी शीतला चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी एवं आचार्य अजय मिश्रा ने हवन पूजन के दौरान बताया। साथ ही आगे कहा कि विगत कई वर्षों से श्रृंगार महोत्सव के दौरान मन्दिर परिषद में हवन दुर्गा सप्तशती एवं पूजन पाठ पूरे विधि—विधान से किया जाता है। ब्राम्हण परिवार से ही मुख्य यजमान व समस्त परिवार शामिल होते आ रहे हैं। इस बार के मुख्य यजमान सतीश तिवारी पत्नी आंचल तिवारी पूजन में शामिल हैं। प्रतिदिन आचार्य अजय मिश्रा सहयोगी वेदपाठी ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रों दुर्गा सप्तशती पाठ पूजन आवाह्नन किया जा रहा है। 25 जनवरी की शाम 6 बजे विशेष हवन पूजन किया जाएगा जहां उपस्थित सभी भक्तों द्वारा हवन कुण्ड में आहुति दी जायेगी। प्रसाद वितरण किया जायेगा जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। चौकियां धाम के महंत विनय त्रिपाठी ने भक्तों से अपील किया कि हवन पूजन में शामिल हो। इस अवसर पर सुजीत त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, कौशल दुबे, सुमित त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी, त्रिजुगी त्रिपाठी, त्रिभुवन त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, राधारमण तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।