इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिद्दीकपुर, जौनपुर। शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश की 60 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों 1000 से अधिक पदों पर 12 हजार से 35 हजार तक प्रतिमाह वेतन के अवसर के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। योग्यताधारी अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा 10वीं, 12वीं उर्तीण तथा स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा आई०टी० आई०, फार्मेसी या अन्य उच्चतर डिग्री धारक अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों में साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है। अभ्यर्थी उक्त पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर मेले में प्रतिभाग करें। अभ्यर्थी अपने साथ शौक्षिक अभिलेखों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य लेकर पहुंचें।