Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।


इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुजानगंज, जौनपुर।रघुवीर महाविद्यालय, थलोई  भिखारीपुर कला, जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना  द्वारा सात दिवसीय शिविर के विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। इस सात दिवसीय शिविर के लिए  थलोई ग्राम को चयनित किया गया l आज के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 प्रभांशु कुमार  स्टेट कोऑर्डिनेटर भारत अंतरिक्ष सप्ताह इसरो नोडल सेंटर प्रयागराज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को विस्तार पूर्वक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतरिक्ष सप्ताह के विषय में जानकारी दी तथा इस योजना द्वारा सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित किया l विशिष्ट अतिथि डॉ विनय कुमार त्रिपाठी श्री गौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य  द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कैसे राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका का  निर्वाह कर सकते हैं l उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की इस सात दिवसीय विशेष शिविर में अपने कार्यों को आत्मसात करते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए इसके साथ ही उन्होंने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीl कार्यक्रम के मंच का संचालन स्वयं सेविका मुस्कान और आलिया  द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ. शारदा प्रसाद सिंह, डॉ. अभिषेक मिश्र,डॉ नागेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. सोहन लाल यादव, डॉ. अनिल यादव, रवि कुमार, अनिल कुमार, डॉ प्रतिभा, रजनी, कंचन यादव व सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी सम्मिलित थे। इसी क्रम में श्री गौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ रघुवीर महाविद्यालय में किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी विनोद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से बच्चों में समाज एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं सहयोग की भावना का उदय होता है।