इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित धर्मशाला में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा दो दिवसीय किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को संपन्न हो गया। 300 किशोरियों में से 30 किशोरी लीडर्स को लिंग आधारित हिंसा व भेदभाव को लेकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मुसहर समुदाय की किशोरी लीडर्स हिंसा को समझने का प्रयास किया और जीवन में होने वाली घटनाओं पर खुलकर बात किया। प्रशिक्षण में लड़के और लड़की में होने वाले भेदभाव, समता एवं समानता व पितृसत्ता को कैसे दूर किया जाय, उस पर भी चर्चा की गई। साथ ही जेंडर की समझ को विकसित करने के लिए अलग—अलग कई गतिविधियां कराई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बराई, बम्बावन, सोहनी, निहालापुर व बेहड़ा ग्राम पंचायत की किशोरियों के साथ मिलकर कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में नीति, वन्दना, शबनम, शीला व सविता ने अहम भूमिका निभाई।