Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​डीएम ने पंचशील इण्टर कालेज का किया निरीक्षण

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

फतेहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन और सकुशल संपादित कराए जाने के उद्देश्य से तहसील सदर अन्तर्गत पंचशील इण्टर कालेज फतेहगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप नकलवीहिन, पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नकल की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।