Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​एक दिवसीय सामान्य शिविर का हुआ आयोजन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 के अन्तर्गत एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द तथा महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित से हुआ जो प्राचार्य डा. वन्दना सिंह ने किया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत हुआ जिसके बाद स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नीलम सिंह व डॉ0 चित्रलेखा सिंह ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प दिलाया। साथ ही सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए छात्राओं में सेवा भावना अनुशासन व बौद्धिक विकास करना है। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राजश्री सिंह, अनूप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।