Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिकरारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जाम के शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता जैसे काला कानून के विरोध में काली पट्टी बांधकर आपत्ति दर्ज कराया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने नारेबाजी करते हुये अपनी मांग मनवाने की अपील किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता विजय रघुवंशी के अलावा तमाम शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।