इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ के अधीन संचालित योजनाओं में से छात्रावास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु विभिन्न चरण का चयन परीक्षण आयोजित किया जायेगा। श्रेष्ठता एवं रिक्त स्थान के सापेक्ष शिविर में चयनित खिलाड़ियों का चयन प्रदेश में संचालित विभिन्न 16 खेलों में बालक/बालिका वर्ग में किया जायेगा। जनपद स्तर का चयन परीक्षण जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाॅकी, वाॅलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टी0टी0 बालक वर्ग में 23 मार्च को होगा। जनपदीय बालिका जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाॅकी, वाॅलीबाल, बैडमिण्टन, टी0टी0 का चयन परीक्षण 24 मार्च को आयोजित किया जायेगा। जनपदीय बालक क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, जूडो तथा हैण्डबाल का चयन परीक्षण 25 मार्च को आयोजित किया जायेगा।
जनपदीय बालिका कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स तथा हैण्डबाल का चयन परीक्षण 26 मार्च को आयोजित किया जायेगा। उक्त समस्त जनपद स्तरीय चयन परीक्षण इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। जनपद स्तर पर सफल खिलाड़ी निर्धारित तिथि को मण्डलीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग करेंगे तथा मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही 3 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने राज्य स्तरीय चयन परीक्षण/प्रतियोगिता में अपने मण्डल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर एवं मण्डल स्तर पर खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर प्रतिभाग करेंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर लाग-इन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म पूर्ण रूप से स्पष्ट शब्दों में भरा जायेगा। आवेदन पत्रों को भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क को आनलाइन खेल साथी पोर्टल के माध्यम से बैंक/कोषागार में जमा किया जायेगा। खिलाड़ी की आयु की गणना 1 अप्रैल से की जायेगी। जिम्नास्टिक एवं तैराकी में 12 वर्ष से कम के खिलाड़ियों का परीक्षण होगा तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।
चन्दन सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।