Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur News : ​अम्मा हॉस्पिटल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर 10 से

जौनपुर। अम्मा हॉस्पिटल एवं पंचकर्म केन्द्र निकट जेसीज चौराहा पर तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया है। आगामी 10 अप्रैल से शुरू होने वाला यह शिविर 12 अप्रैल
अपै्रल तक प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चलेगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल की प्रख्यात महिला चिकित्सक डा. कुसुम पाण्डेय ने बताया कि शिविर में जोड़ों का दर्द, साइटिका, पुरूष व महिला बांझपन, बालों का सफेद होना, पेट की समस्या, हाईपर एसिडिटी (अम्लता), चिंता (एंग्जायटी), अवसाद (डिप्रेशन), पीसीओडी, मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, सिर के बालों का झड़ना, इरिटेवल वॉवेल सिंड्रोम, नींद की समस्या, अनमिया, सोरायसिस, एलर्जी संबंधी रोग समेत विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। परामर्श लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। संबंधित मरीज किसी भी समय अस्पताल से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आयुर्वेदिक उपचार भी रियायती दरों पर उपलब्ध है।
Uploaded Image