Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला (प्रशिक्षण शिविर) का शुभारंभ नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, केशव नगर (पुराना चौक) में हुआ। शिविर में बच्चों को कला, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त आयोजन संस्कार भारती अध्यक्ष रचित चौरसिया के नेतृत्व में हो रहा है। संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद अग्रहरि ने नटराज एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। अतिथियों ने बच्चों को प्रशिक्षण शिविर का भरपूर लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।शिविर के दौरान बच्चों को ढोलक वादन, मेहंदी कला, मेकअप, हैंडीक्राफ्ट, दंड, नियुद्ध तथा तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक विनोद गौरव, राजकुमार, रिंकी सिमरन कसेरा एवं ममता जायसवाल ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए बच्चों को संबंधित कलाओं की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कालीचरण जायसवाल, अध्यक्ष रचित चौरसिया, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, मंत्री आनंद मोदनवाल, देवेश जायसवाल, अजेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सहित संस्कार भारती के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।