इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में थाना केराकत पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत के नेतृत्व मे उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय टीम द्वारा दिनांक- 04.08.2023 को थाना केराकत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 287/23 धारा 406/419/420/467/468/471/411 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर के वांछित अभियुक्ता अराधना सरोज पत्नी भैरोनाथ सरोज निवासी ग्राम खालिसपुर पराहुगंज थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को सिहौली चौराहा थाना केराकत जनपद जौनपुर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-अराधना सरोज पत्नि भैरोनाथ सरोज निवासी ग्राम खालिसपुर पराहुगंज थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।आपराधिक इतिहास-1. मु0अ0सं0- 287/23, धारा- 406/419/420/467/ 468/471/411 थाना केराकत जौनपुर।बरामदगी-1. 34000 रुपया सहित, एक आधार कार्ड व एक मोबाइल।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 जय प्रकाश यादव,उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सोनकर,हे0का0 अखिलेश चौधरी, हे0का0 रामसेवक यादव, का0 अजय गौड़, का0 मुकेश शर्मा, म0का0 प्रीति सिंह,शामिल रहे।