Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:गोमती नदी के किनारे अघोर संत किनाराम मठ पर वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने किया पौधरोपण |

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर। भारत संचेतना अधिष्ठानम, काशी के तत्वावधान मे 8-14 सितंबर तक गंगा, गोमती, सई, वरूणा नाद नदी जल संवाद एंव वृक्षारोपण अभियान के क्रम में गोमती नदी के किनारे अघोर संत किनाराम मठ पर  रविशंकर सिंह  के नेतृत्व  में राम जनम सिंह पहलवान की अध्यक्षता में नदी बचाओं जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री शिप्रा पाठक वाटर वूमेन ने आंवला  का   पौधरोपण कर विधिवत पूजन आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाटर वूमेन का भारत की नदियों के किनारे पर एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प है। इस अवसर पर प्रकृति चिन्तक डॉ. सुरेश कुमार ने भारतीय सनातन मुल्य परम्परा अध्यात्म संस्कृति से प्राण तत्व जल व नाद नदियों को जोड़ते हुए उनकी स्वच्छता व जल बचाने हेतु लोगों को जागरूक किया। अध्यक्षीय संबोधन में राम जनम सिंह पहलवान ने  पौधारोपण  करने पर जोर दिया। सुषमा सिंह ने आम आवला अर्जुन जामून नीबू पीपल का पौधारोपण किया। पर्यावरणविद आनन्द प्रकाश ने गोवंश आधारित जहर मुक्त खेती अपनाने व पर्यावरण संरक्षण हेतु गाय माता तुलसी माता नीम माता गंगा गोमती माता धरती माता व अपनी माता की सेवा सुरक्षा का भी को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डॉ. रितेश पांडेय, डॉ. खुशबू पांडेय, धीरज पाण्डेय, अमन सेठ, छोटू, आलोक दूबे, सुन्दर, डॉ. आशीष सिंह ने स्वागत किया।