Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:पेंशन शंखनाद महारैली में हजारों की संख्या में शिक्षक/कर्मचारियों ने दिल्ली के लिए किया कूच।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

जौनपुर। जिले से अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव एवं पेंशन शंखनाद रैली प्रभारी सुभाष सरोज जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शिक्षक/कर्मचारियों ने दिल्ली के लिए कूच किया है। यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। उसी क्रम में शाहगंज एवं महाराजगंज से बस द्वारा सैकड़ों कर्मचारी शाम तक दिल्ली के लिए निकलेंगे। ये सभी कर्मचारी 1 अक्टूबर को पेंशन पुरुष अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में उपस्थित होकर पेंशन शंखनाद महारैली को सफल बनाएंगे। पुरानी पेंशन बहाली का यह आंदोलन देश का ऐतिहासिक आंदोलन होने जा रहा है। शिक्षक, कर्मचारियों/अधिकारियों का इतना बड़ा आंदोलन देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है जिसे वर्तमान केन्द्र सरकार ने 2004 के कार्यकाल में बंद करते हुए बाजार अधीन एनपीएस योजना लागू किया था। यह योजना 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी कोई सफल परिणाम न देते हुए बुरी तरह फेल दिखाई दे रही है। साथ में अटेवा के जिला पदाधिकारी जगदीश यादव, विनोद यादव, अरविंद यादव, रजी अहमद, मुलायम यादव, जमालुद्दीन, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के केशव सिंह, नागेंद्र यादव सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी ने दिल्ली के लिए कूच कर दिए हैं।