इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। चर्चित हकीम डॉ बहादुर अली खां की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। सिधौनी गांव निवासी पंकज सिंह के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बहादुर खां सहित तीन अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग, राजस्व की टीम ने शुक्रवार को नरहन में स्थित डॉ बहादुर अली खां के होम्योपैथिक क्लिनिक पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में छापा मारा। प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिलने पर टीम ने दवाओ का सैंपल लेते हुए क्लिनिक को सीज कर दिया। टीम के छपा मारी के दौरान आस—पास के लोगों ने खलबली मची रही। सुरक्षा के मद्देनजर नजर मौके पर पुलिस टीम मौजूद रही तो वहीं पूरे कार्यवाही में डॉ बहादुर अली खां नदारद रहे। मौके पर उपजिलाधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ तुलसीदास वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी समेत तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।