Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:धरकार बस्ती में अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़हों में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

पतरही,जौनपुर।क्षेत्र के बलरामपुर धरकार बस्ती में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़हों में आग लग गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने व खाने के बाद बस्ती के लोग काम में व्यस्त थे इसी बीच हीरावती पत्नी चंद्रभूषण का मड़हा धू-धू कर जलने लगा तो लोग बुझाने को दौड़े लेकिन तेज हवा के कारण आग की लपटें कई मड़हों को चपेट में लेते हुए विकराल रूप धारण कर लिया। लोग आग बुझाने के प्रयास के बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी।लेकिन धरकार बस्ती तक रास्ता ना होने के कारण फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी।ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।आग बुझाने के प्रयास में हीरावती का दामाद सोनू निवासी सदरजहांपुर,गाजीपुर झुलस गया।आग की चपेट में आने से हीरावती का रिहायशी मड़हा, चार बकरियां, उनके दो बच्चें, तीन कुंतल खाद्यान्न व कपड़े, गृहस्थी के सामान, भिखारी का रिहायशी मड़हा, साइकिल,मोपेड, खाद्यान्न, कपड़ें व गृहस्थी के सामान, ओमप्रकाश का रिहायशी मड़हा,खाद्यान्न, कपड़ा, पप्पू का रिहायशी मड़हा,खाद्यान्न, कपड़ा व गृहस्थी का सामान,राजू का रिहायशी मड़हा,खाद्यान्न, कपड़ा व गृहस्थी का सामान,अखिलेश का रिहायशी मड़हा,खाद्यान्न, कपड़ा व गृहस्थी का सामान व इसके अलावा चौबेपुर की रीना जो बिसातबाना का सामान बेचने गई थी उसका भी हजारों का सामान जल गया।

जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अहमद हुसैन, हल्का लेखपाल ने निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। कहा जो भी सरकार द्वारा अनुमन्य होगा दिलाया जाएगा।पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।आग की चपेट में झुलसे सोनू का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।