इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील स्थित पवारा थाना अंतर्गत गांव की एक विधवा औरत के कथित भतीजे से ही खम्बे में बांधकर जबर्दस्ती शादी करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव का है।जहां युवक को कुछ दबंगों ने खंभे में बांध रखा है।वीडियो में युवक एक महिला को सिंदूर लगाते हुए दिख रहा है। उक्त गांव के लोगों ने ही विधवा औरत के भतीजे से ही खम्भे में बांधकर जबर्दस्ती शादी करवा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधवा औरत ने मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंवारा प्रियंका सिंह ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।