Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:राजा श्री कृष्ण दत्त इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की एक बैठक राजा श्री कृष्ण दत्त इण्टर कॉलेज जौनपुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश कार्यका रिणी के संरक्षक श्री निवास शुक्ला, प्रांतीय संरक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रदेशीय मंत्री डॉ. रविंद्र त्रिपाठी तथा जिला कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. रमेश यादव, मंगरु राम मौर्य उपस्थित रहे।कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानाचार्य के कर्तव्यों समस्यायों तथा संगठन से संबं धित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। प्रधानाचार्य कार्यकारिणी में जनपद जौनपुर के प्रधानाचार्य परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे को जिलाध्यक्ष, डॉ. अरविंद कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र नाथ शर्मा महामंत्री, डॉ. दिनेश यादव कोषाध्यक्ष, डॉ. देवेंद्र नाथ पांडे उपा ध्यक्ष, जितेंद्र कुमार तहसील सदर अध्यक्ष, दीनानाथ वर्मा तहसील शाहगंज अध्यक्ष, सत्य नारायण यादव तहसील अध्यक्ष, मौलवी राम सरोज को तहसील केराकत अध्यक्ष चुना गया। उक्त पदाधिकारी को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की तरफ से स्वीकृत प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जनपद के अधिकांश प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए तथा सभी लोगों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।