इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>दीवानी कचहरी से लेकर डीएम कार्यालय तक दिखी अधिवक्ताओं की भीड़।
रायबरेली। कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या के मामले में अधिवक्ताओं का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है।इसी कड़ी में शनिवार को रायबरेली में सैकड़ो वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। यह धरना यूपी बार एसोसिएशन के निर्देश में हुआ। सैकड़ों वकीलों ने दीवानी न्यायालय से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च निकाला और कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पैदल मार्च करते हुए अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं की मांग है कि मोहिनी तोमर के परिवार को सुरक्षा दी जाए। इसके साथ ही परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाने के साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए।