Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Barabanki:मण्डलाध्यक्ष ने गौशाला में की गोवर्धन व गौ पूजा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बाराबंकी। देश समाज धर्म संस्कृति के लिए गोवंश की महत्ता न कभी कम रही है और न भविष्य में कमतर होगी। बीच के कालखंड में तकनीकी प्रयोग के बढ़ जाने से विषम स्थितियाँ उत्पन्न जरूर हुई हैं।उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में आनंद वर्मा मंडलाध्यक्ष दुग्ध संघ पराग, अयोध्या मंडल ने गौवंश आश्रय स्थल ज़रहरा में गोवर्धन पूजा व गौपूजन के साथ गौमाता की रक्षा हेतु हवन के बाद व्यक्त किये। अध्यक्षता करते हुए नमामि गंगे के सदस्य प्रदीप सारंग ने कहा कि वैज्ञानिक स्तर पर नवाचार हो रहे हैं। जैसे ही इन नवाचारों का परिष्कृत रूप लोगों की जानकारी में आएगा। वैसे ही गोवंश का कृषि में तथा सामाजिक जीवन में उपयोगिता बढ़ जाएगी। गौशाला में समस्त गायों को फल व मिष्ठान खिलाया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला मंत्री पंकज वर्मा ने बताया कि इस गो आश्रय स्थल में 107 गाएं मौजूद हैं। समय—समय पर इनका स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण कराया जाता रहता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष वर्मा जिला मंत्री किसान मोर्चा, वासुदेव वर्मा, राधेरमण वर्मा, अरुणेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, संजय वर्मा टीए, नंद किशोर वर्मा, सचिव जरहरा सुधीर मिश्र, सचिव मंजीठा मनोज वर्मा, अखिलेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।