Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:वीरेन्द्र यादव बनाये गये इंस्पेक्टर।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव को उनकी ईमानदारी, कर्मठता एवं कार्य कुशलता को देखते हुए उनकी पदोन्नति करते हुए उन्हें सब इंस्पेक्टर से अब इंस्पेक्टर बनाया गया।सुजानगंज थाने में बदलापुर की वर्तमान सीओ प्रतिमा वर्मा व थानाध्यक्ष सुजानगंज राजीव मल्ल ने उनके कंधे पर ट्रिपल स्टार का प्रतीक चिन्ह लगाते हुए उन्हें बधाई दिया। इस मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने वीरेन्द्र यादव को मिठाइयां खिलाकर बधाई दिया।