Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सिधवन अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर। क्षेत्र के सिधवन में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भदोही जनपद के शेरवा निवासी संजय यादव (45 वर्ष) पुत्र जयदेव यादव के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार संजय यादव को किसी जहरीले कीड़े ने डंक मार दिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपनी बाइक से दवा लेने के लिए निकले थे।सिधवन पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।