Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: बरईछ गांव में महिला के गहने साफ करने बहाने जालसाज महिला के गहने लेकर हुए फरार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरईछ गांव में रविवार को आभूषण साफ करने के बहाने दो जालसाजों ने एक महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसके सोने की चेन और लॉकेट पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरईछ गांव निवासी सलिल कुमार पाण्डेय की पत्नी गायत्री देवी रविवार दोपहर करीब 11 बजे अपने घर पर थीं। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने खुद को गहने साफ करने वाला बताया और गायत्री देवी से कहा कि यदि उन्हें अपने सोने-चांदी के जेवर साफ करवाने हैं, तो वे उन्हें नए जैसा चमका देंगे।जालसाजों के झांसे में आकर गायत्री देवी ने अपने गले की सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दी। उसमें एक लॉकेट भी था। ठगों ने झांसा देने के लिए एक पुड़िया में पाउडर निकालकर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती और अन्य गहने लाने की बात सोचती, दोनों युवक मौका पाकर चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित सलिल कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जालसाजो की तलाश की जा रही है।