इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मडियाहूँ, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन वज्रपात के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के निकट पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा आपरेशन बज्रपात के तहत सावन गैंग के सरगना द्वारा इन्ट्राग्राम पर भीमवंशी सावन दादा आईडी बनाकर आम जनमानस में डर व भय का महौल बनाने व मनबढई करने वाले गैंग सरगना संदीप गौतम उर्फ सावन पुत्र राजेश गौतम उर्फ कल्लू निवासी रामपुनद्दी पठनपुरवा थाना मडियाहूँ जौनपुर को अन्तर्गत धारा-170 बीएनएसएस में रामपुरनद्दी पठनपुरवा से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।