Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: मां की ममता हुई शर्मशार,काली पॉलीथिन में मिला नवजात शिशु का शव।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर।शहर के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार की  सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के लाश घर के पीछे काली पॉलीथिन में लिपटी एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची का शव झाड़ियों के पास पड़ा था और उसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे।घटना की जानकारी उस समय हुई जब एक सफाई कर्मी वहां से गुजर रहा था। उसने कुत्तों को एक पन्नी के आसपास मंडराते देखा। पास जाकर देखने पर मामला बेहद संवेदनशील निकला, जिसके बाद उसने तत्काल भंडारी चौकी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही भंडारी चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की स्थिति देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने बच्ची को जन्म के बाद यहां लाकर फेंक दिया।इस दर्दनाक घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन छोड़कर गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।