इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों / वाँछित /वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जनपद जौनपुर से निर्गत मु.नं. 295/2025, बनाम राजू गौतम अन्तर्गत धारा-115(2),352,351(3),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण राजू गौतम पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जरौटा थाना बरसठी जनपद जौनपुर ,बाबूराम पुत्र झिंगई उर्फ वंशराज निवासी ग्राम जरौटा थाना बरसठी जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।